राजनीति Archives - Swatantra Vaani UK

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट ।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा डॉ. बिसेन को उत्तराखंड जैसे महत्वपूर्ण राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया जाना हम सभी के लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन एक अनुभवी जननेता, वरिष्ठ चिकित्सक और कुशल प्रशासक हैं। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के किसान परिवार से आने वाले डॉ. बिसेन चार बार विधायक, मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री, वित्त आयोग के अध्यक्ष और बालाघाट से लोकसभा सांसद के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा में उनकी विशेषज्ञता और जनसेवा का लंबा अनुभव उत्तराखंड के विकास में निश्चित रूप से सहायक सिद्ध होगा।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके संवैधानिक नेतृत्व, मार्गदर्शन और अनुभव से उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। इस दौरान उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अमृता रावत भी मौजूद रहीं।

The post कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट । appeared first on Swatantra Vaani UK.

भाजपा को पौड़ी में झटका, यशपाल बेनाम ने पार्टी छोड़ी
जनपद पौड़ी में भाजपा को झटका लगा है। पूर्व विधायक और पूर्व पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। करीब आठ साल तक पार्टी में रहने के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पार्टी से नाता तोड़ लिया।

यशपाल बेनाम के इस फैसले से जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पूर्व विधायक और पालिकाध्यक्ष के रूप में क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय रहे बेनाम के अगले कदम पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।

बेनाम ने स्पष्ट किया है कि वह जल्द ही अपने आगामी राजनीतिक फैसले का ऐलान करेंगे। हालांकि, उन्होंने फिलहाल अपने अगले कदम को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। ऐसे में उनके भविष्य की राजनीतिक दिशा को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

यशपाल बेनाम के भाजपा छोड़ने के फैसले को पौड़ी जनपद की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। अब यह देखना होगा कि वह आगे किस राजनीतिक दल के साथ जुड़ते हैं या अपनी भावी रणनीति को लेकर क्या फैसला लेते हैं। उनके अगले ऐलान से जिले के राजनीतिक समीकरणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

The post भाजपा को पौड़ी में झटका, यशपाल बेनाम ने पार्टी छोड़ी appeared first on Swatantra Vaani UK.

सतपुली महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई का पैनल निर्विरोध निर्वाचित, सतपुली बाजार में निकाला विजय जुलूस ।
राजकीय महाविद्यालय सतपुली में छात्रसंघ चुनाव में सभी पदों पर एनएसयूआई ने निर्विरोध जीत दर्ज की । महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को प्राचार्य प्रो. (डॉ.) संजय कुमार ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. किशोरी लाल शाह की देखरेख में संपन्न चुनाव में अध्यक्ष पद पर शैलेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष पद पर दीपांशी, महासचिव पद पर सुमन, सहसचिव पद पर सोनाली, कोषाध्यक्ष पद पर चांदनी तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) पद पर शौर्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।

इसके बाद विजयी प्रत्याशियों सहित छात्र छात्राओं और संगठन और कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोगों ने विजयी जुलूस निकाला।

The post सतपुली महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई का पैनल निर्विरोध निर्वाचित, सतपुली बाजार में निकाला विजय जुलूस । appeared first on Swatantra Vaani UK.

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की आपदा क्षति की समीक्षा, विभागों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आपदा से हुई क्षति एवं राहत-पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए। बैठक के उपरांत कैबिनेट मंत्री ने निर्माणाधीन हेरिटेज बिल्डिंग एवं शौर्य स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बैठक में जानकारी दी गई कि वर्तमान मानसून सीजन में जनपद में कुल 459 सड़कें प्रभावित हुई थीं, जिनमें से सभी को यातायात हेतु सुचारु कर दिया गया था। गत दिनों मे बरसात के कारण 18 सड़कें प्रभावित हुई थी जिसमे से अधिकांश पर यातायात सुचारु कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि शेष क्षतिग्रस्त मार्गों को शीघ्र यातायात के लिए पूर्ण रूप से सुचारु किया जाए। उन्होंने बेला क्षेत्र में सड़क वाशआउट होने, पीपलघाट में सड़क पर जलभराव तथा चाकीसैंण क्षेत्र के मजरा महादेव के समीप क्षतिग्रस्त सड़क की स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा।

बैठक में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने आपदा से हुई क्षति, राहत वितरण तथा पुनर्वास कार्यों की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं की बहाली के लिए विभागीय टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद में आपदा के कारण 04 जनहानि, 20 पशुहानि, 09 पूर्ण भवन क्षति, 368 आंशिक भवन क्षति, 1.691 हेक्टेयर कृषि भूमि क्षति तथा 43 परिवार प्रभावित हुए हैं। कैबिनेट मंत्री ने क्षति के सापेक्ष वितरित अनुग्रह सहायता की भी समीक्षा करते हुए पात्र प्रभावितों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने की सराहना की।

उन्होंने कहा कि थलीसैंण क्षेत्र सर्वाधिक प्रभावित रहा है, इसलिए वहां राहत एवं पुनर्वास कार्यों में विशेष प्राथमिकता बरती जाए। संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी को निर्देशित किया गया कि ढूंगरी, रिखोली, डोबरा एवं बगेली क्षेत्रों में जहां आवश्यकता हो, वहां प्रभावित परिवारों को सुरक्षित अस्थायी ठिकानों पर ठहराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही ढूंगरी एवं बगेली क्षेत्रों का भू-गर्भीय सर्वेक्षण कराने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्यों में तेजी लाने तथा विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने जल संस्थान एवं जल निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि नानघाट एवं श्रीनगर क्षेत्र में प्रभावित पेयजल योजनाओं को शीघ्र दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति सामान्य की जाए। उन्होंने ढूंगरी, चमगांव एवं मंडेली क्षेत्रों में भी निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।

विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि आपदा से प्रभावित विद्युत लाइनों, पोलों एवं ट्रांसफार्मरों की तत्काल मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति सुचारु रखी जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी एफ.आर. चौहान, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग महिपाल सिंह रावत, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पाबौ शिवम मित्तल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

The post कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने की आपदा क्षति की समीक्षा, विभागों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश appeared first on Swatantra Vaani UK.

पर्यटन मंत्री महाराज से मिले साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय, लंदन के छात्र-छात्राएं
साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय, लंदन के छात्र-छात्राओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के इंडिया सेंटर के प्रथम ICCR चेयर ऑफ इंडिया स्टडीज और विजिटिंग प्रोफेसर चंद्र प्रकाश कांडपाल के नेतृत्व में प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से उनके सुभाष रोड स्थित कैंप कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड में पर्यटन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और अपने सुझाव भी दिए।

यह भ्रमण भारत अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम (India Experiential Learning Program) के तहत आयोजित किया गया है। देश के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण के पश्चात यह दल उत्तराखंड पहुँचा है।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बताया कि साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय की टीम भारत भ्रमण पर है, जिसका उद्देश्य भारत की सभ्यता और संस्कृति को करीब से जानना और विश्व के अन्य देशों में उसे प्रचारित करना है। उन्होंने बताया कि इस विश्वविद्यालय में विश्व के विभिन्न देशों के छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भ्रमण पर आए सभी छात्र-छात्राएं निश्चित रूप से उत्तराखंड के पर्यटन को दुनिया में प्रचारित-प्रसारित करने में सहयोग देंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तराखंड की धरती पर उनका अभिनंदन किया है।

पर्यटन मंत्री ने छात्र-छात्राओं को बताया कि ऋषिकेश स्थित बीटल्स आश्रम में प्रसिद्ध बैंड बीटल्स आया था और माँ गंगा के आशीर्वाद से उन्होंने अपने 48 सबसे प्रसिद्ध गाने इसी धरती पर लिखे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क है, सरकार होमस्टे को बढ़ावा दे रही है, एस्ट्रो टूरिज्म को प्रमोट किया जा रहा है और यह दल यहाँ से अच्छी यादें लेकर जाएगा।छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति, भोजन और उत्तराखंड में रहने की व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की।

प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रोग्राम के कोऑर्डिनेटर डॉ. अमित कुमार और प्रोफेसर साबू पदम दास भी मौजूद थे।

The post पर्यटन मंत्री महाराज से मिले साउथेम्प्टन विश्वविद्यालय, लंदन के छात्र-छात्राएं appeared first on Swatantra Vaani UK.

भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए खर्कवाल का हुआ स्वागत, बोले कांग्रेस को करेंगे मजबूत
कोटद्वार गोविंद नगर स्थित एक बारातघर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए भुवनेश खर्कवाल और उनके समर्थकों का पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नए साथियों के कांग्रेस से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका लाभ पार्टी को मिलेगा।

कांग्रेस में शामिल हुए भुवनेश खर्कवाल ने भाजपा की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति करती है, जबकि विकास के नाम पर केवल जुमलेबाजी की जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। खर्कवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाओं में वृद्धि हुई है। महिला सशक्तीकरण की बात करने वाली सरकार में अंकिता भंडारी को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती रही हैं। उन्होंने पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी को राम और स्वयं को लक्ष्मण बताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ कार्य कर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की ओर से कराए गए विकास कार्यों की भी सराहना की। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि उन्होंने कभी राजनीति को प्राथमिकता नहीं दी, बल्कि जनसेवक के रूप में क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जनता को कभी जुमलेबाजी और झूठे सपने नहीं दिखाए और आगे भी जनसेवक के रूप में क्षेत्र की सेवा करते रहेंगे। सम्मेलन में महानगर अध्यक्ष मीना बछुवाण, संजय मित्तल, विजय नारायण सिंह, डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, विजय रावत, सुनील सेमवाल, बृजपाल सिंह नेगी और राकेश शर्मा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The post भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए खर्कवाल का हुआ स्वागत, बोले कांग्रेस को करेंगे मजबूत appeared first on Swatantra Vaani UK.

मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत विकासखंड सहसपुर के शंकरपुर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर उपस्थित रहे। जिला प्रशासन देहरादून की पहल पर पुनर्जीवित इस केंद्र का संचालन ‘आस्था क्लस्टर लेवल फेडरेशन’ द्वारा किया जा रहा है। फेडरेशन से 223 स्वयं सहायता समूहों की लगभग 2,500 महिलाएं जुड़ी हैं।

केंद्र में महिलाएं सिलाई, जूट बैग एवं कपड़े की थैलियों के निर्माण का कार्य करेंगी। पर्यावरण के अनुकूल कपड़े और जूट के उत्पाद सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने में भी सहायक होंगे। यह केंद्र महिलाओं को सामूहिक उत्पादन और स्वरोजगार से जोड़ने के साथ उनकी आय बढ़ाने तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि खादी ग्रामोद्योग के पुराने एवं अनुपयोगी भवन को मुख्य विकास अधिकारी की पहल पर विभिन्न विभागों के समन्वय से पुनर्जीवित किया गया है। जिला उद्योग केंद्र, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और खादी ग्रामोद्योग सहित संबंधित विभागों के कन्वर्जेंस से यहां उत्पादन इकाई स्थापित की गई है। इसमें क्लस्टर लेवल फेडरेशन से जुड़ी महिलाएं उच्च गुणवत्ता के बैग तैयार कर रही हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा ‘लखपति दीदी’ अभियान को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस सफल पहल को केवल देहरादून तक सीमित न रखते हुए प्रदेश के अन्य जनपदों में भी लागू किया जाएगा। अन्य जिलों के विभागीय अधिकारियों को इस केंद्र का अध्ययन कर इसकी तर्ज पर ऐसी इकाइयां स्थापित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत प्रदेश में लगभग सवा पांच लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं। इनमें से तीन लाख से अधिक महिलाएं अब तक ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जबकि शेष महिलाओं की आय बढ़ाने की दिशा में भी योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की अनेक लखपति दीदियां अब ‘करोड़पति दीदी’ बनने की दिशा में अग्रसर हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि महिला समूहों को तकनीकी ज्ञान, उद्यमिता विकास और बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए आईआईएम काशीपुर के साथ समझौता ज्ञापन किया गया है। आईआईएम काशीपुर इनक्यूबेशन सेंटर के रूप में महिलाओं को तकनीकी सहयोग देगा, जबकि सरकार की ओर से उन्हें आवश्यक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि भविष्य में केंद्र की गतिविधियों को बैग निर्माण तक सीमित नहीं रखा जाएगा। क्लस्टर लेवल फेडरेशन के माध्यम से विद्यालयी बच्चों की यूनिफॉर्म के साथ पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी जवानों की वर्दियां तैयार करने की संभावनाओं पर भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को इसी मॉडल पर एक अन्य उत्पादन इकाई स्थापित करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी, देहरादून, अभिनव शाह ने कहा कि सहसपुर स्थित यह सामान्य सुविधा केंद्र कई वर्षों से संचालित नहीं हो रहा था। स्थानीय स्वयं सहायता समूह की क्लस्टर लेवल फेडरेशन को मशीनें उपलब्ध कराकर एक समेकित उत्पादन इकाई विकसित करने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की महिला सशक्तीकरण और स्वरोजगार की परिकल्पना के अनुरूप जिला प्रशासन ने संबंधित विभागों के कन्वर्जेंस और जिला योजना के सहयोग से केंद्र को पुनर्जीवित किया। स्थानीय क्लस्टर लेवल फेडरेशन के साथ एम॰ओ॰यू साइन कर इकाई उसे हस्तांतरित की गई है। केंद्र में महिलाओं ने उत्पादों का निर्माण शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन महिलाओं को प्रशिक्षण, उत्पादन, पैकेजिंग और बाजार से जोड़ने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराएगा।

योजना से जुड़ी महिला लाभार्थियों ने कहा कि केंद्र के संचालन से उन्हें अपने क्षेत्र में ही नियमित आजीविका का अवसर मिला है। आधुनिक मशीनों और सामूहिक कार्य व्यवस्था से वे बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद तैयार कर पा रही हैं। महिलाओं ने कहा कि इससे उनके आत्मविश्वास और पारिवारिक आय में वृद्धि होगी तथा उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

The post मुख्यमंत्री के ‘लखपति दीदी’ संकल्प को नई गति: सहसपुर में 2,500 महिलाओं के लिए सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ appeared first on Swatantra Vaani UK.